{"_id":"604a1a5f8ebc3e590476143f","slug":"water-temple-ramghat-started-to-glow-with-the-light-of-lamps-milk-god-trust-chitrakutt-news-knp616895119","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजा ऊं नम: शिवाय
विज्ञापन
फोटो-2- महाशिवरात्रि पर धर्मनगरी चित्रकूट में रामघाट स्थित स्वामी मत्यगजेंद्रनाथ का जलाभिषेक कर
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व में धर्मनगरी के प्राचीन मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर सहित जिले के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा पाठ किया। सुबह से ही धर्मनगरी के शिवालयों में ऊं नम: शिवाय के मंत्र का उच्चारण सुनाई पड़ने लगा जो देर शाम तक चला। इस दौरान किसी ने जल से तो किसी ने दूध से भोले बाबा का अभिषेक किया। उधर, शाम को शहर व रामघाट पर भगवान शिव की झांकी निकाली गई।
रामघाट स्थित मत्यगजेंद्र नाथ मंदिर में भोर में ही भक्तों की भीड़ पहुंची। जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्तों ने भी बेलपत्र, फूल, बेर, मिष्ठान चढ़ाकर भोले भंडारी से घर की खुशहाली मांगी। इस दौरान भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। जिले के पहाड़ी कस्बा स्थित बाबा पालेश्वनाथ मंदिर, मऊ क्षेत्र के ऋषि आश्रम, सहित भरतकूप क्षेत्र के मड़फा के मंदिर में भी भक्तों ने अभिषेक किया। शिवरामपुर कस्बा में महाशिवरात्रि पर्व मेें बोल बम कांवरिया सेवा समिति ने पालकी शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में समिति के अध्यक्ष गुड्डू, अमित, कल्ल, नरेश, रवि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बरगढ़ क्षेत्र के परानू बाबा व सरैया क्षेत्र के चर, राजापुर, भरतकूप,मानिकपुर में भक्तों ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया।
-----------
धूमधाम से निकली भगवान शिव की बारात
चित्रकूट। महाशिवरात्रि पर्व पर धर्मनगरी में शाम को मत्यगजेंद्रनाथ मंदिर से धूमधाम से बारात निकाली गई। भगवान मत्यजेंद्र नाथ को पालकी में बैठाकर रामघाट की छोटी परिक्रमा लगाई गई। मंदिर के पुजारी विपिन महराज साहित पंडित प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में निकली। बारात में भगवान शिव की झांकी सहित माता पार्वती, गणेश व अन्य देवताओं की झांकियां शामिल रही। बारात शहर के नई बाजार से निकलकर प्रमुख मार्ग से होते हुए डाकघर के मंदिर पहुंची। इसके बाद रेलवे क्रांसिंग के पास देवी मंदिर परिसर में भगवान शिव पार्वती के विवाह की रस्म अदा की गई। इस मौके पर रमेश धतुरहा, दिनेश धतुरहा,शारदा अवस्थी, राकेश धतुरहा,शिवा, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता,हरीओम, रितेश धतुरहा, अमन पांडेय आदि मौजूद रहे। हजारों लोगों ने प्रसास ग्रहण किया।