फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water line on the reprimand of SDM

एसडीएम की फटकार पर जोड़ी वाटर लाइन

Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Water line on the reprimand of SDM
फोटो-1- मानिकपुर कस्बे में खुदे गढडे से आवागमन बाधित। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर। कस्बे में रेलवे लाइन विस्तार के नाम पर खोदा गया गड्ढा लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को ठेकेदार की लापरवाही से वाटर लाइन फट गई थी। गड्ढा होने से आवागमन भी बंद हो गया था। एसडीएम की फटकार के बाद रविवार को वाटर लाइन जोड़ी गई। आवागमन के लिए लकड़ी के पटरे रखकर रास्ता बहाल किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में रेल लाइन चौड़ीकरण को लेकर यह मार्ग बंद कर दिया गया है। पैदल व बाइक सवारों के निकलने के लिए कुछ रास्ता छोड़ा गया था। शुक्रवार की रात रेलवे ठेकेदार ने निर्माण के दौरान एक गड्ढा खुदवाया। इस दौरान कस्बे की जलापूर्ति की पाइप लाइन टूट गई। इससे गड्ढे में जलभराव हो गया। इसकी जानकारी होते ही जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और रेलवे ठेकेदार को बुलाकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

टूटी पाइप लाइन बनवाने के साथ ही गड्ढे के पास से पैदल निकलने वाला मार्ग बहाल कराने के निर्देश दिए। इसके बाद गड्ढे पर पटरे आदि रखने का इंतजाम किया गया। कस्बे की जलापूर्ति शाम को बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed