फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Water level of Mandakini and Bardaha increased due to heavy rain

झमाझम बारिश से मंदाकिनी व बरदहा का जलस्तर बढ़ा

Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water level of Mandakini and Bardaha increased due to heavy rain
Water level of Mandakini and Bardaha increased due to heavy rain - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर/खोही। जिले में मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी व मानिकपुर के बरदहा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के नाले भी उफान मार रहे है। सतना के बकिया बैराज के गेट खोले गए हैं। जिससे मंदाकिनी का जलस्तर और बढ़ना तय है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम तक रामघाट, प्रमोदवन व जानकीकुंड के घाटों की आधी से अधिक सीढ़ियां डूब चुकी हैं। सतना जिलाधिकारी अजय कटेसारिया व चित्रकूट डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को नदी किनारे रहने वालों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। ताकि समय रहते वह सुरक्षित स्थान पर जा सकें। बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई कच्चे घर गिर गये। रात में 18 घंटे से अधिक बारिश हुई। जिससे खेतों में पानी भर गया। बारिश होने से राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी मिर्जापुर मार्ग में खोह गांव के पास स्थित ओवरब्रिज सहित मऊ, रैपुरा क्षेत्र में कई स्थान पर जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र मानिकपुर, राजापुर, मऊ, भरतकूप सहित अन्य स्थानों की प्रमुख सड़कों सहित गांवों में जलभराव होने से घरों से निकलना मुुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

किसानों के चेहरे खिले
चित्रकूट। सावन माह की शुरूआत में ही अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए है। किसान राजनारया गर्ग,मोहन लाल, शैलेंद्र सिंह, आदि का कहना कि जिले में दो दिनों से अच्छी बारिश होने से खरीफ की फसल को फायदा होगा। जिसमें सबसेे अधिक धान की फसल को होगा।

Water level of Mandakini and Bardaha increased due to heavy rain

Water level of Mandakini and Bardaha increased due to heavy rain- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed