{"_id":"601add6d8ebc3e6fff443030","slug":"water-electric-dm-answer-sheet-pcf-center-chitrakutt-news-knp60970153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएफ अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएफ अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें धान खरीद केंद्रों में लगातार लापरवाही की शिकायत पर सहायक निबंधक सहकारिता, डिप्टी आरएमओ तथा पीसीएफ के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि जिन क्षेत्रों पर पेयजल की व्यवस्था नहीं है उसमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल योजना के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है। धान क्रय केंद्र की समस्या पर सहायक निबंधक सहकारिता, डिप्टी आरएमओ तथा पीसीएफ के अधिकारियों का जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने के आदेश एडीएम को दिए।
कहा कि जांच कर आख्या दें। धान क्रय केंद्र का कोई भी सेंटर बंद नहीं होना चाहिए, अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी। तिरहार क्षेत्र राजापुर में विद्युत की लो वोल्टेज की समस्या पर अधिशासी अभियंता राजापुर को निर्देश दिए कि जहां जिन गांव में समस्या है उसका विद्युत विभाग व किसान यूनियन के साथ टीम बनाकर निस्तारण कर अवगत कराएं। सौभाग्य योजना में अभियान चलाकर कैंप के माध्यम से निस्तारण कराएं। बैठक में सीडीओ, एडीएम, एएसपी, एसडीएम कर्वी आदि मौजूद रहे।