{"_id":"97e90be62c55f1844a5b6b29825c1dcb","slug":"wanted-man-gang-day-even-handed-empty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्द गैंग की दिनभर तलाश, फिर भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्द गैंग की दिनभर तलाश, फिर भी हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदित गैंग कमलेश पटेल उर्फ मर्द की तलाश में चित्रकूट एसपी केके चौधरी व
विज्ञापन
सतना एसपी संजय सिंह ने अपनी टीमों के साथ बगदरा घाटी व आसपास के जंगलों
में कांबिंग की। इस दौरान गांवों में जाकर लोगों से डकैतों के बारे में
जानकारी भी ली।
बता दें कि शुक्रवार रात सीमावर्ती नया गांव थाने के बगदरा घाटी में दस हजार का इनामी कमलेश पटेल उर्फ मर्द गैंग ने तीर्थयात्रियों की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर एक व्यक्ति की हत्या तथा एक अन्य को घायल कर दिया था। वहीं कार सवार छह युवकों ने जंगल में छिपकर जान बचाई।
रीवा आईजी डी. श्रीनिवास वर्मा ने रविवार को बगदरा घाटी के आसपास कांबिगं की और वाहनों को सुरक्षित निकाला।
नाटकीय अंदाज में लौटा हनुमान-तीन दिन पूर्व डाकू कमलेश पटेल उर्फ मर्द गैंग ने थरपहाड़ गांव से तीन युवकों का अपहरण किया था। इनमें दो को डकैतों ने उसी दिन छोड़ दिया, लेकिन हनुमान गौड़ की रिहाई को 50 हजार की फिरौती मांगी। इधर रविवार भोर में अपहृत अचानक घर पहुंचा।
ग्रामीणों की मानें तो फिरौती के बाद उसे छोड़ा गया, जबकि पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि पुलिस दबाव के कारण डकैतों ने उसे छोड़ दिया। खुद अपहृत के चेहरे में भय दिखाई पड़ा, वह कुछ भी बताने से इंकार कर रहा है। वहीं आईजी रीवा गांव आए। उन्होंने ग्रामीणों को भयमुक्त रहने को कहा।
बचे युवकों ने मंदिर में टेका मत्था-डकैतों से आमना- सामना कर चुके भिंड के छह युवकों को पुलिस ने अपने साथ भगवान कामता नाथ के दर्शन कराए। इसके बाद कागजी खानापूरी कर इन तीर्थयात्रियों कोअपने वाहन से गांव भेजा।