फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Wages are cut out rounds with banks

मजदूरी निकालने को बैंकों में काट रहे चक्कर

Wed, 14 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 14 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wages are cut out rounds with banks
मजदूरी न मिलने से बैंक के बाहर खड़ीं महिला मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
मनरेगा योजना के तहत किये गये कार्य की मजदूरी तो मजदूरों के खाते में है लेकिन नोट बंदी का असर है कि कई बार बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद मजदूरों को रुपये नहीं मिल रहे। जिससे मजदूर परिवारों की स्थिति खराब हो रही है। मजदूर बार-बार बैंकों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन



     जिले में मनरेगा योजना के तहत होने वाले कार्याें की मजदूरी  पाने को वैसे भी मजदूर, ठेकेदार, ग्राम प्रधान और ब्लाक प्रमुख परेशान रहे। सभी का कहना है कि शासन स्तर से ही धनराशि नहीं आ रही है। अब खातों में मजदूरी की रकम आ गई है
विज्ञापन


लेकिन नोट बंदी की समस्या मजदूरों के सामने खड़ी हो गयी। जब खाते से धनराशि को निकालने मजदूर पहुंचे तो बैंकों में धनराशि न होने की बात बताई जाती है। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले  भरर्कोरा गांव के माया, बुधिया, भोला, गनेशिया, कोदिया, सोना, शरद, चंद्रशेखर आदि ने बताया कि बैंक में कैश न होने पर उन्हें लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मई माह से मनरेगा की धनराशि नहीं आ रही थी। जिससे वह पहले से ही परेशान थे। अब खाते में रुपये आ गए हैं। फिर भी निकाल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed