फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Votes poured in the booth of Minister of State, women also came forward

Chitrakoot News: राज्यमंत्री के बूथ में बरसे वोट, महिलाएं भी आईं आगे

Tue, 21 May 2024 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 21 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Votes poured in the booth of Minister of State, women also came forward
बांदा। जनप्रतिनिधियों व प्रत्याशियों के बूथों पर कहीं वोटों की बारिश हुई तो कहीं सन्नाटा रहा। जल शक्ति राज्यमंत्री के पैलानी डेरा (क्योटरा) बूथ में जमकर वोट बरसे। वहीं सपा प्रत्याशी कृष्णा पटेल अपने ही बूथ में ज्यादा वोट नहीं डलवा सकीं। बसपा प्रत्याशी के बूथ में भी वोटरों ने उत्साह से मतदान किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में जनपद में इस बार 59.56 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कही बूथों में 80 से 90 प्रतिशत मतदान हुए हैं। जबकि जनप्रतिनिधियों और प्रत्याशियों के मतदेय स्थलों पर भी वोटों की वर्षा हुई। बीएलओ से मिली जानकारी के मुताबिक तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पैलानी डेरा (क्योटरा) स्थित मतदान केंद्र भाग संख्या 73 में 1393 मतदाताओं में 892 ने मतदान किया। 746 पुरुषों में 459 व 647 महिला वोटरों में 433 वोट डालने बूथ पर पहुंची। यहां कुल 64.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसी तरह पूर्व मंत्री व सपा राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद के झंझरी पुरवा स्थित बूथ संख्या 54 में 1103 मतदाता रहे। इनमें से 658 ने मतदान किया। 314 पुरुष व 344 महिलाएं वोट डालने पहुंचीं। वहीं बूथ नंबर 55 में 1066 मतदाताओं में 627 ने वोट डाले। इनमें 313 पुरुष व 314 महिलाएं शामिल रहीं। इसी तरह बसपा प्रत्याशी मयंक द्विवेदी के प्राथमिक विद्यालय महोतरा (नरैनी विधानसभा) में 1196 मतदाताओं में 735 ने वोट डाले। इनमें 323 महिला व 412 पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू विधानसभा में नेता नगर बूथ संख्या 75 में सपा-कांग्रेस प्रत्याशी कृष्ण पटेल ज्यादा मतदान कराने में असफल रहीं। उनके यहां 1237 मतदाताओं में 628 ने ही वोट डाले। यह करीब 50 प्रतिशत से भी कम है। इनमें 288 महिला व 340 पुरुष शामिल रहे। वहीं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के खुरहंड स्थित बूथ पर जमकर वोटों की वर्षा हुई। यहां 1352 मतदाताओं में 923 ने वोट डाले। यह करीब 70 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed