फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Voters are not taking interest, BLOs are worried

Chitrakoot News: दिलचस्पी नहीं ले रहे मतदाता, बीएलओ परेशान

Sun, 07 Dec 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 07 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Voters are not taking interest, BLOs are worried
चित्रकूट। चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए जा रहे एसआईआर अभियान में जिला प्रशासन बीएलओ पर डंडा चलाए है लेकिन मतदाता इस अभियान में दिलचस्पी नहीं लेते हैं। वो कई-कई दिनों तक फार्म अपने पर पास रखे रहते हैं। मांगने पर आज नहीं कल लेने की बात कहकर टरका देते हैं। दबाव बनाने पर वो आधी अधूरी जानकारी भरकर बीएलओ को लौटा रहे हैं। इससे बीएलओ परेशान हैं, हालांकि बाद में मतदाताओं से पूछ-पूछकर बीएलओ उनका फार्म भरते हैं। इससे उनका एक जगह पर काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन


जिले में कुल सात लाख 38 हजार 948 मतदाता है। आयोग के निर्देश पर एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य के लिए बूथवार बीएलओ की तैनाती की गई है। नियुक्त बीएलओ बूथों में दर्ज मतदाताओं से तय प्रारुप पर ब्योरा संकलित करने में जुटे हैं।अभियान में अब तक 11 हजार मतदाता मृतक चिह्नित हुए हैं। बीएलओ नंद किशोर, ललित कुमार व रामनाथ ने बताया कि वोटर लिस्ट में दर्ज जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे मतदाताओं के लिए एसआईआर फार्म में उनके परिजनों या गांव के दो व्यक्तियों के हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है। उनका यह भी कहना है कि अभियान में मतदाता का रवैया ठीक नहीं है। वो इस कार्य में रूचि नहीं लेते हैं। जबकि लगातार उनके घरों पर जाकर फार्म भरने को बताया जा चुका है। लेकिन वो उसे भरकर प्रपत्र दे नहीं रहे हैं। इससे उन्हें कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed