फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Vote in the poll among legislators lashed teacher

शिक्षक विधायक चुनाव में खूब बरसे वोट

Sat, 04 Feb 2017 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vote in the poll among legislators lashed teacher
शिक्षक विधायक के लिए सदर ब्लाक परिसर में मतदान करने को नामांकन पत्र लेते शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक चुनाव के लिये मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। 790 मतदाता में से 724 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 91.64 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं डीएम और एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

 


 शिक्षक विधायक चुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें अशोक कुमार राठौर, जंग बहादुर सिंह पटेल, त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी, रामसेवक त्रिपाठी, लवकुश कुमार मिश्र, लालबिहारी यादव, लालमणि द्विवेदी, सुरेश कुमार त्रिपाठी हैं। जिले में बनाये गये मतदान केन्द्रों में सीआईसी में 186 मतदाता थे। जिसमें 175 वोट पडे़। जिसका प्रतिशत 94.08 रहा। कर्वी ब्लाक में 260 मतदाता थे। जिसमें 245 वोट पडे़। वोट प्रतिशत 94.02 रहा। पहाड़ी में 100 मतदाता था। जिसमें से 87 वोट पडे़।

विज्ञापन

 


मानिकपुर में 86 मतदाताओं में 79 वोट पडे़ जिसका प्रतिशत 91.8 रहा। रामनगर में 47 मतदाता थे। यहां 41 वोट पडे़, प्रतिशत 87.2 रहा। राजापुर में 28 मतदाता थे। जिसमें 25 वोट पडे़ और मत प्रतिशत 89.2 रहा। मऊ में 82 वोटर थे। जिसमें 75 वोट पड़े और मत प्रतिशत 91.4 रहा। उधर,  शिक्षक चुनाव के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने शहर के खंड विकास कार्यालय व सीआईसी में बनाये गये बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट एके सिंह तैनात रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed