फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers stage protest demanding repair of the paved path.

Chitrakoot News: खड़ंजा सही कराने की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest demanding repair of the paved path.
चित्रकूट। पहाड़ी के सिकरिया गांव में खड़ंजा सही कराने की मांग कर सोमवार को ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने बीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताया कि इससे 50 से अधिक परिवार को आवागमन में परेशानी हो रही है। सिकरिया निवासी भागवत प्रसाद ने बताया कि गांव के लिए तीन रास्ते थे। दो रास्तों को कुछ लोगों ने बंद कर दिया है। इसके अलावा तीसरे रास्ते में खड़ंजा था, जो बारिश में धंस गया है। ग्राम प्रधान में खड़ंजा के ऊपर मिट्टी डलवा दी थी। फिर बारिश होने पर मिट्टी कीचड़ व दलदल में बदल गई है। जिससे आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है। मांग किया कि रास्ते से मिट्टी हटवा कर दोबारा खड़ंजा लगवाया जाए। जिससे आवागमन की समस्या दूर हो सके। इस मौके पर रामनरेश, शिव औतार, सूरज पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed