फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers protest on power cut

बिजली की कटौती पर आक्र्तोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest on power cut
राजापुर। मऊ व राजापुर तहसील क्षेत्र के गांवों में लगातार एक पखवाडे़ से यह समस्या चल रही है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम को गनीवां विद्युत उपवितरण केंद्र में प्रदर्शन किया। हंगामा देख मौजूद कर्मचारी उप वितरण केंद्र से बाहर चले गये। वहीं उपभोक्ताओं ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महुआ, बेराउर, गनीवां, रगौली, छींबो, मऊ आदि गांवों के लोगों का कहना है कि 15 दिन से बिजली आपूर्ति बेहद गड़बड़ है। अघोषित तरीके से 10 घंटे तक की कटौती होती है। कहीं लो वोल्टेज रहता है। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि शाम को दो घंटे बाद आपूर्ति ठप हो जाती है जो दूसरे दिन शाम छह बजे के आसपास आती है। ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम को गनीवां पावर हाउस में प्रदर्शन किया। एसडीओ रोमेश जादौन व जेई करण सिंह का कहना है कि बारिश व तेज हवा से कई जगह तारें व ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं जिन्हें बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed