फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers opposed the adjustment of the school

Chitrakoot News: ग्रामीणों ने विद्यालय समायोजन करने का किया विरोध

Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Villagers opposed the adjustment of the school
खोही/शिवरामपुर। सदर तहसील क्षेत्र के अमीन छिवलहा प्राथमिक विद्यालय का अमरावा प्राथमिक विद्यालय में समायोजन किए जाने का ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध कर प्रदर्शन किया। बुधवार को ं छिवलहा गांव के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राकेश पाठक को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया है कि उनके गांव में अभी तक प्राथमिक विद्यालय संचालित था। उसे अब डेढ़ किलोमीटर दूर अमरावा गांव के प्राथमिक विद्यालय में समायोजित कर दिया गया है, जिससे उनके गांव के गरीब बच्चे शिक्षा से वांछित हो जाएंगे। बताया कि शासन के आदेशानुसार 300 की आबादी वाले क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय होना चाहिए जबकि उनके गांव में 1000 की आबादी है। इसके बावजूद उनके गांव के विद्यालय को मर्ज किया जा रहा है, जिससे उनके बच्चों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। मांग की कि उनके गांव के विद्यालय का विलय न करते हुए पूर्व की तरह संचालित किया जाए। इस मौके पर ओम प्रकाश, शिवबरन, चुनकावन, रामनरेश, रामा, बैजनाथ, रजनी, अकिंत, विपिन, सुमित, रघुनायक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed