{"_id":"613a49b78ebc3e48384cf9f9","slug":"villagers-fed-up-with-female-headmaster-demonstrated-chitrakoot-news-knp651193616","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधानाध्यापक से तंग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधानाध्यापक से तंग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो- 4- कलक्ट्रेट भवन में प्रदर्शन करते रानीपुर खाकी गांव के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक के अभद्र व्यवहार और बच्चों की पिटाई से क्षुब्ध अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें कार्रवाई की मांग की है।
गुरुवार को कोतवाली कर्वी क्षेत्र के रानीपुर खाकी गांव के रामकिशोर, देवराम, शिवगोपाल, रामबाबू, बच्चीलाल, बृजनंदन सिंह, वासुदेव, इंद्र कुमार, राजकुमार, चुन्नीलाल, गोविंद प्रसाद, विमल कुमार ने कलक्ट्रेट में एडीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापिका आए दिन विद्यालय देरी से आती हैं। बिस्तर बिछाकर आराम करती हैं। कक्षाओं में बच्चों के सामने अशोभनीय कृत्य करने से माहौल खराब हो रहा है। जब अभिभावकों को बताते हैं तो बच्चों की पिटाई करती हैं।
अभिभावकों के शिकायत करने पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। यह भी बताया कि बीएसए को फोन से अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया है कि मामले की जांच कराकर उचित कार्यवाही कराई जाए। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को देने के बाद बीएसए ने कुछ ग्रामीणों को फोन कर कहा कि डीएम से शिकायत करने के पहले उनके पास आना चाहिए था।