{"_id":"5f9eee998ebc3ec5ef03117b","slug":"villagers-drowned-in-yamuna-not-found-chitrakutt-news-knp5918679137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: 36 घंटे बाद भी नहीं मिला यमुना में डूबा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: 36 घंटे बाद भी नहीं मिला यमुना में डूबा ग्रामीण
विज्ञापन
मऊ। मछली का शिकार करने के दौरान यमुना नदी में डूबे ग्रामीण का 36 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है। छह से अधिक गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि पानी का बहाव तेज होने के कारण वह काफी आगे निकल गया होगा।
एसडीएम नवदीप शुक्ला ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली और नायब तहसीलदार को पीड़ित परिजनों की यथासंभव मदद के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर को बरवार गांव निवासी श्यामलाल निषाद पुत्र रामाधार नाव से मछली का शिकार करने यमुना नदी गया था।
जाल फेंकते समय नाव पलटने से वह नदी में गिरा था। तब से लगातार थाना पुलिस टीम स्थानीय ग्रामीणों व गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। रविवार को थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया कि गोताखोर लगातार डूबे ग्रामीण की तलाश कर रहे है।