{"_id":"643af91f4878c134660938b4","slug":"villagers-demonstrated-in-the-collectorate-premises-chitrakutt-news-c-12-1-181917-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: कलक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: कलक्ट्रेट परिसर में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत पुरवा तरौंहा के ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत गांव में बनाए गए शौचालयों की धनराशि में गबन करने का आरोप लगाया है। कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनरेगा के तहत कराए गए कामों की भी जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत पुरवा तरौहा राजाराम पांडेय, बृजकिशोर, भानू प्रताप सिंह, कमल किशोर, चंद्र प्रकाश, राधेश्याम, संजय, रविंद्र, राजेश कुमार, रामकरन व मतगंजन प्रसाद आदि ने प्रदर्शन कर बताया कि गांव में शौचालय बनाने के लिए 860 लाभार्थियों की सूची बनाई गई है।
इसमें 250 शौचालय पहले से ही बने हुए हैं। बनाई गई सूची में कई फर्जी नाम भी अंकित है। पति पत्नी के नाम भी एक साथ सूची मेंं है, जबकि एक परिवार में एक का शौचालय मिलने का नियम है। मौके पर गांव मेें टीम बनाकर इस मामले की जांच कराई जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इसी प्रकार मनरेगा से गांव में अन्य कराए गए कामों में भी अनियमितता की गई है। इन सभी कामों की जांच कराई जाए।