फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers carried the stones , the police took pole

ग्रामीणों ने चलाए पत्थर, पुलिस ने चटकाए डंडे

Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
 चौथे व अंतिम चरण में एक बूथ पर मतदान करने से रोकने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने डंडे चटकाए तो ग्रामीण भाग निकले।
विज्ञापन


चार ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़ा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें मतदान से रोका गया जबकि पुलिस का कहना है कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद लगभग दो दर्जन ग्रामीण एक राय होकर आए थे। समय समाप्त होने के कारण उन्हें रोका गया।
विज्ञापन

घटना मानिकपुर ब्लाक के बहिलपुरवा गांव की है। बताया गया कि बुधवार को बूथ नंबर- 58 प्राथमिक विद्यालय बहिलपुरवा में मतदान चल रहा था।

 शाम होने पर लगभग दो दर्जन ग्रामीण एक साथ मतदान करने बूथ पर पहुंचे। मतदान समय साढ़े चार होने के कारण बूथ का गेट बंद करा दिया गया।

जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हटने को कहा लेकिन इसी बीच ग्रामीणों ने मतदान से रोकने का आरोप लगाकर पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव होते ही वहां हंगामा मच गया।

 प्रत्याशियों के एजेंट व उनके समर्थक इधर-उधर भागने लगे। इधर स्थिति नियंत्रित करने को पुलिस ने लाठियां फटकारीं।

थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि मौके से चुनकावन उर्फ सीके यादव पुत्र शीतल प्रसाद, ब्रजय पुत्र कोदू, सुंदर लाल पुत्र उद्यव प्रसाद निवासीगण कर्का पडारिया व सुधीर यादव पुत्र गंगा प्रसाद निवासी गढ़ी को पकड़ा गया है। साथ ही डेढ़ दर्जन अज्ञात पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने, पथराव करने व 7 क्रिमिनल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed