{"_id":"6161d52b8ebc3e05ef25d8d3","slug":"villagers-blocked-the-highway-due-to-lack-of-power-supply-chitrakoot-news-knp657339477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति न होने पर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
विज्ञापन
बिजली कटौती से नाराज युवकों ने हाईवे पर देर रात को लगाया जाम। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
भरतकूप/पहाड़ी (चित्रकूट)। नवरात्र में बिजली आपूर्ति न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप और पहाड़ी क्षेत्र में जाम लगाकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। आरोप लगाया कि रात-रात भर बिजली नहीं आती है, जबकि नवरात्र का मेला शुरू हो गया है।
जब से नवरात्र का मेला शुरू हुआ है, बिजली आपूर्ति पूरी तरह से लड़खड़ा गई है। भरतकूप, पहाड़ी सहित, मऊ, राजापुर, शिवरामपुर,मानिकपुर भौरी क्षेत्र में बिजली की कटौती की जा रही है। इससे खफा पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों ने कर्वी-पहाड़ी मार्ग और भरतकूप में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में जाम लगाकर विरोध जताया। लगभग दो घंटे दोनों स्थानों पर जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओेर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जानकारी होते ही सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह व पहाड़ी थाना प्रभारी रामाश्रय यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे और विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत कराकर जाम खुलवाया।
ग्रामीण सुरेश, मोहन लाल, पुनीत सिंह सूरज, मलखान सिंह, अमित द्विवेदी आदि ने बताया कि नवरात्र पर्व मेेें बिजली की आपूर्ति सात से आठ घंटे होती है। हालत यह है कि कभी-कभी रात में भी बिजली चली जाती है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो रही है।