फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers blocked the dead bodies of real brothers

आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the dead bodies of real brothers
चित्रकूट। करंट से दो सगे भाइयों की मौत के बाद आक्र्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दोषी ठहराकर सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। मुख्यालय से राजापुर मार्ग पर जाम लगने की जानकारी होते ही पुलिस टीम पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीण बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई और पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को सदर कोतवाली क्षेत्र के रगौली गांव में छत में सोने गये बुधुनवा के पुत्र कमल व राकेश की छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार की सुबह परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को राजापुर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया और अपनी मांग पूरी करने की बात कही। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसी दौरान सीओ सिटी शीतलाप्रसाद पांडेय, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी व रगौली चौकी प्रभारी अजय कुमार पहुंचे और ग्रामीणों की मांग शासन प्रशासन ने पूरी कराने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। इसके बाद गमगीन माहौल में मृत दोनों भाइयों का पोस्टमार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed