फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Villagers are getting benefit of health fair

स्वास्थ्य मेले का ग्रामीणों को मिल रहा फायदा

Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers are getting benefit of health fair
फोटो-9- स्वास्थ्य मेले में लगी प्रदर्शनी में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेते मानिकपुर विधायक ? - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ/रामनगर (चित्रकूट)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रामनगर और मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले लगाए गए। यहां ग्रामीणों ने पहुंचकर इलाज कराया।
विज्ञापन

रामनगर ब्लॉक स्थि स्वास्थ्य मेले का मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने शुभारंभ किया। यहां 465 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए कई कार्य कर रही है। आधुनिक मशीनों के लिए प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य मेला में यहां दंत, नेत्र के रोगियों का इलाज किया गया। मेला में आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्टाल लगाकर मुक्त में दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके चौरिहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के अधीक्षक डॉ. शेखर वैश्य, बीडीओ धनंजय सिंह, बीईओ मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, मऊ सामुदायिक अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व विधायक प्रतिनिधि राज भूषण द्विवेदी ने किया। यहां भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, विनीत द्विवेदी, ओम प्रकाश मिश्र, डॉ. धर्मराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed