फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,police,FIR,wife,congrees police vivad

कांगेस नेता ने तमंचे से गोली मारकरजान दी

Sun, 28 Feb 2021 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,wife,congrees police vivad
फोटो- 8- मनेंद्र यादव उर्फ जानकी - फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के छीबों गांव में रविवार की सुबह कांग्रेस के नेता ने घर के कमरे में तमंचे से गोली मारकर जान दे दी। गोली की आवाज सुनते ही घर परिवार व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन युवक के कमरे पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। तब खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचे। परिजनों ने जब यह नजारा देखा तो सन्न रह गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल में सीओ व थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मृतक के बिस्तर में ही तमंचा बरामद किया गया। जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम कारण मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालीजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है।
विज्ञापन

छीबों गांव निवासी मनेंद्र यादव उर्फ जानकी (30) पुत्र शिवनंदन यादव छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी का जिला महासचिव था। 14 फरवरी को वह गांव आया था। रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से जान दे दी। मृतक के पिता शिवनन्दन यादव ने बताया कि कई वर्षों से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रहता था। कोरोना महामारी के चलते लगभग एक वर्ष से घर नहीं आया था। बेटे की ससुराल सरधुआ के मजरा खरियारी पुरवा में थी। पिता ने बताया कि दो दिन पहले मायके पक्ष के कुछ बिरादरी के लोग आए थे। इस घटना से बड़े भाई सिद्धशरण, ब्रजभान, मां रन्नो देवी, पत्नी मंजू देवी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सीओ और थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के ससुरालीजनों व पारिवारिक लोगों ने एक-दूसरे पर आरोप, प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि देर शाम को मृतक के ससुरालीजन व परिजनों के बीच समझौता हुआ है और पुलिस सूचना दर्ज हुई कि पारिवारिक कलह के चलते कांग्रेसी नेता ने खुदकुशी की है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed