फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,police,FIR,DM,covid 19

29 अप्रैल को होगा कनकोटा में पुनर्मतदान

Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
village,police,FIR,DM,covid 19
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत कनकोटा गांव के एक बूथ पर मतपेटी फेंकने व पानी डालने की घटना के बाद अब जिला प्रशासन ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने की तारीख तय कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में मुनादी कराकर 29 अप्रैल को नए सिरे से उन्हीं प्रत्याशियों के लिए पुनर्मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कनकोटा बूथ नंबर-9 कक्ष संख्या एक में 29 अप्रैल को फिर से मतदान होगा। इसके लिए पहाड़ी निर्वाचन अधिकारी व बीडीओ क्षेत्र में मुनादी कराकर प्रचार प्रसार कराएं। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को जिले भर में हुए मतदान के दौरान इस कनकोेटा के बूथ नंबर 9 कक्षा संख्या एक में प्रधान पद के कई प्रत्याशी जबरन अंदर घुस गए थे। फिर मारपीट के बाद मतपेटी को नाले में फेंकने का प्रयास हुआ था। इस मामले में 20 नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें से 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इन नामजद में कई प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिपंस, प्रधान व बीडीसी का परिणाम होगा प्रभावित
राजापुर। कनकोटा ग्राम पंचायत की सीट जिला पंचायत सदस्य के वार्ड भदेदू में शामिल है। इस गांव में कुल 1660 मतदाता हैं। यहां का मतदान प्राथमिक विद्यालय के दो कक्षों में होता है। जिसमें एक कक्ष संख्या एक में ही पुनर्मतदान होना है। ऐसे में 800 से अधिक मतदाताओं को फिर से अपना वोट डालने का मौका मिलेगा। 19 अप्रैल को हुए मतदान में कुल 600 मत पडे़ थे। प्रधान पद के लिए यहां से कुल 8 प्रत्याशी हैं। जिला पंचायत सदस्य के 25 और बीडीसी के लिए पांच प्रत्याशियों के कुल वोट में भी पुनर्मतदान का प्रभाव पड़ना निश्चित है। ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने नये सिरे से इस बूथ के मतदाताओं के बीच नये सिरे से प्रचार प्रसार शुुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed