{"_id":"60758c468ebc3ec39955fe32","slug":"village-police-ciber-atm-bank-chitrakutt-news-knp62317201","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता से निकल गए 1 लाख 25 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता से निकल गए 1 लाख 25 हजार
विज्ञापन
मानिकपुर। मानिकपुर थाना के ग्राम गुरौला मजरा चुरेह केशरुआ निवासी विमल कुमार पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि इंडियन बैंक शाखा मानिकपुर में खाता है और उसका एटीएम भी है। बैंक खाता में मोबाइल नंबर भी लिंक है। ताकि लेनदेन की जानकारी मिलती रहे। एटीएम से तीन अप्रैल 2021 को पहले एक हजार, दूसरी बार 6600, इसी दिन फिर 6600 और 13299 निकल गए।
चार अप्रैल को 27499, 13299 इसके बाद 19699 व 19699, पांच अप्रैल को 17500 के बाद 15000 व 32500 रुपये निकले। बताया कि जब छह अप्रैल को बैंक गया और पासबुक में इंट्री के लिए कहा तो धोखाधड़ी की जानकारी हुई। किसी साइबर अपराधी ने एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर रकम निकाल ली है। पीड़ित उपभोक्ता ने खाते से निकाली गई 1.25 रुपये बैंक से वापस दिलाने की मांग की है। (संवाद)
----------
हमला करने वाले पांच को पकड़ा
खोही। लॉकडाउन का पालन कराने के दौरान नयागांव थाना क्षेत्र में एसडीएम व एसडीओपी की टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापे मारे। इसमें पार्षद समेत चार नामजद लोगों को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उधर, हमले में घायल नगर पंचायत के पांच कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताते चलें कि रविवार की शाम को मप्र के चित्रकूट क्षेत्र नयागांव में लॉकडाउन होने पर प्रशासन व पुलिस टीम दुकानें बंद कराने पहुंची थी। तो आरोपियों ने पथराव कर टीम के सदस्यों को घायल कर दिया था। जिसमें 29 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)