फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,hospital,police,money,man

उधारी न लौटाने पर जहरीला पदार्थ पीया, मौत

Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
village,hospital,police,money,man
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत बनाड़ी गांव के मजरा विनायक पुरवा के एक गुमटी संचालक ने बुधवार की सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव की एक युवती व उसकी मां ने इलाज कराने के बहाने दस लाख रुपये लिया था। कई बार मां-बेटी से उधार मांगा पर नहीं दिया। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन

विनायकपुरवा निवासी प्रेमचंद्र पटेल (64) पुत्र भगवानदीन जिला अस्पताल के पास गुमटी में पान व गुटखा बेचता है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात को घर से खाना खाने के बाद गुमटी में ही सोने के लिए चला आया था। बुधवार की सुबह आसपास के लोगों ने गुमटी में देखा तो वह बेहोशी का हालत में पड़ा था। आननफानन में परिजनों को जानकारी देकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के पुत्र भोला प्रसाद ने बताया कि गांव की एक युवती के इलाज के लिए जमीन बेचकर उसकी मां को दस लाख रुपये दिए थे। वह धनराशि वापिस नहीं कर रही है। जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान थे। इस कारण जहरीला पदार्थ पी लिया। मृतक के छह पुत्र और तीन पुत्री है। पत्नी की मौत 2014 में हो गई थी।
विज्ञापन

सुसाइड नोट मिला
मृतक प्रेमचंद्र पटेल के पुत्र भोला ने बताया कि गुमटी में ही एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गांव की एक युवती और उसकी मां का नाम लिखकर पूरी घटना बताई है। इसके बाद सुसाइड करने की बात लिखी है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी परिजनों ने यह सुसाइड नोट पुलिस को नहीं दिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed