{"_id":"6049057c8ebc3e59244470e1","slug":"village-former-police-jail-fir-chitrakutt-news-knp6168314170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और प्रेमी ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और प्रेमी ने की थी हत्या
विज्ञापन
चित्रकूट/सरैंया। रैपुरा थाना क्षेत्र के कपूरी गांव में किसान शारदा त्रिपाठी की गला दबाकर हत्या कर शव फेंक कर भागने वाले मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी भी शामिल थी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही रास्ते से हटाने के लिए घर में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद हादसे यानी सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए हत्यारोपी प्रेमी ने दोस्त की बाइक से उसे ले जाकर रास्ते में फेेेंक दिया था। रास्ते में कुछ लोगों के आने की आहट पर हत्यारोपी बाइक छोड़ कर भाग गए थे। मौके से आधारकार्ड मिलने से इसका खुलासा हुआ। हत्यारोपी मृतक के बहनोई का भांजा लगता है और एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका था। रैपुरा पुलिस ने मृतक की पत्नी रागनी, प्रेमी देवेंद्र कुमार व बाइक मालिक कन्हैयालाल को पुलिस ने दबोच लिया है।
एसपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी शैलेंद्र राय ने बताया कि रैपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशीलचंद्र शर्मा और उनकी टीम ने अतुल उर्फ शारदा त्रिपाठी निवासी कपूरी की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से मिली बाइक के वाहन स्वामी का नाम कन्हैयालाल पुत्र चुनकावन निवासी नांदी तौरा है। मृतक के शव के पास ही देवेंद्र कुमार पुत्र मुन्नालाल निवासी नांदी तौरा का आधार कार्ड एवं एसबीआई का एटीएम कार्ड मिला था। देवेन्द्र कुमार मृतक के बहनोई का भांजा लगता था। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम नांदी के हिस्ट्रीशीटर अखिलेश कुमार की हत्या की थी। लगभग दो माह तक गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर मृतक शारदा के घर में रहा था। मृतक की पत्नी को पसंद करने लगा था। इसके बाद करीब एक वर्ष जेल में रहा। तीन माह पूर्व जमानत पर जेल से छूटा था। इसके बाद पुन: मृतक की पत्नी से बातचीत करने लगा। इस दौरान मृतक की पत्नी रानू उर्फ रागिनी ने पति को मारने की योजना बनाई थी। पकड़े गए तीनों हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
--
यह था मामला
7 मार्च को थाना रैपुरा के ग्राम कपूरी के बाहर शारदा प्रसाद उर्फ अतुल पुत्र सत्यनाराण निवासी कपूरी का शव रस्सी से गला दबाकर हत्या कर हत्यारे सड़क किनारे शव फेंक कर फरार हो गए थे। शव से कुछ दूरी पर एक बाइक मिली थी। हत्या की घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रानू उर्फ रागिनी की तहरीर पर थाना में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने प्रभारी निरीक्षक को घटना के खुलासे और हत्यारों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।