{"_id":"605a232f8ebc3eda727e2ea6","slug":"village-cdo-job-woman-bank-chitrakutt-news-knp6194867156","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से धनराशि न मिलने से जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से धनराशि न मिलने से जताया विरोध
विज्ञापन
चित्रकूट। महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से शिवरामपुर क्षेत्र के पहड़िया बुजुर्ग गांव में महिलाओं का कल्पना नाम से समूह का गठन किया गया। इसके बाद भी महिलाओं को रोजगार की शुरुआत करने के लिए बैंक से आर्थिक सहायता नहीं दी गई। इसको लेकर महिलाओं ने विकास भवन में सांकेतिक प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में ज्ञापन दिया। समूह की महिलाएं सुनीता, मिथलेश, भोली, श्याम, बसंती, अनीता आदि ने बताया कि दो साल पहले समूह का गठन किया था। सभी नियमों को पूरा भी कर लिया है। इसके बाद भी समूह को बैंक से कोई आर्थिक लाभ नहीं मिला। (संवाद)
---
अंतिम संस्कार हुआ
राजापुर। मंगलवार को खोपा गांव में मृतक बबली सिंह और सत्यम सिंह के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। जैसे ही मृतकों के घर से शव ले जाया गया तो परिवार की महिलाएं चीख पड़ी। पूरे गांव में शोक व्याप्त रहा। कई घरों में चूल्हे नहीं जले। इसके अलावा देवारी और भदेदू निवासी जयनारायण सिंह व चुन्ना रैदास के शव देर रात को आने के कारण उनका अंतिम संस्कार बुधवार को होगा। (संवाद)
---
छापेमारी जारी
राजापुर। सात नामजद में पकड़ा गया ठेकेदार रामप्रकाश यादव, परचून की दुकान संचालक त्रिलोक सिंह, सेल्समैन चंद्रभान व अशोक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि शेष तीन की तलाश जारी है। कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
----
चित्रकूट। डीएम व एसपी ने राजापुर क्षेत्र में शराब पीने से मौत व बीमारों के परिजनों को ढाढ़स बंधाया है। ग्रामीणों को लगातार नशे से दूर रहने और अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी। (संवाद)
--
कई थाना चौकी प्रभारी बदले
चित्रकूट। एसपी अंकित मित्तल ने राजापुर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह को बनाया है। सदर कोतवाली के दरोगा राधाकृष्ण तिवारी को गनीवंा चौकी प्रभारी, अजय कुमार जायसवाल को शिवरामपुर चौकी प्रभारी, पहाड़ी थाने के दरोगा संदीप पटेल को सरैंया चौकी प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)
------