{"_id":"60dcb38a8ebc3ebb9325cc71","slug":"vaccine-did-not-come-hundreds-of-people-returned-chitrakoot-news-knp6374826171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आई वैक्सीन, सैकड़ों लोग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आई वैक्सीन, सैकड़ों लोग लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। सरकार लगातार कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक कर रही है, लेकिन हालात यह हैं कि जिले में तीन दिन से वैक्सीन का स्टॉक ही नहीं है। बुधवार को सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में ताला लटका रहा, जिससे सैकड़ों लोगों को बिना डोज लिए लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बृहस्पतिवार को कुछ लोगों के लिए प्रथम व दूसरी डोज की खेप आ जाएगी।
जिले में मुख्यालय से लेकर मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, मऊ, बरगढ़, भरतकूप, शिवरामपुर, सरैंया, सीतापुर, लालतारोड, रामनगर के वैक्सीनेशन सेंटरों में लगातार दूसरे दिन भी ताला लटका रहा। वैक्सीन लगवाने आईं रश्मि गर्ग ने बताया कि दो दिन से सेंटर में मौजूद लोग डोज न होने की बात कहकर अगले दिन आने को कहते हैं। जयप्रकाश शुक्ला ने बताया कि उनकी भतीजी का पंजीयन है तारीख भी मोबाइल में आई है, लेकिन तीन दिन से लौटना पड़ रहा है। शहरी पीएचसी में कहा गया है कि अब बृहस्पतिवार को आना। सोमवार दोपहर को सीआईसी सेंटर पहुंचे तो वहां भी ताला लटका मिला था।
राजापुर के सत्येंद्र कुमार, मऊ की बबिता शुक्ला, मानिकपुर के गिरीश सिंह, पहाड़ी के एस के पांडेय, खोही के गुलाबचंद्र, भरतकूप की सुनीता व शिवरामपुर के रामजश गुप्ता ने बताया कि उनके परिजन लगातार स्वास्थ्य केंद्र से टीका न होने पर लौट रहे हैं। यहां मौजूद डाक्टर व स्टाफ सही तरीके से जवाब नहीं देते हैं। कई बार पूछने पर कहते हैं कि सीएमओ या डीएम से बात करिए वह नहीं जानते हैं। वहीं, टीकाकरण के स्वास्थ्य विभाग के प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि शासन स्तर से कई बार टीके की मांग की जा चुकी है। पूरी संभावना है कि बृहस्पतिवार को 1700 डोज की खेप आ जाएगी। इसके अलावा सेकेंड डोज के लिए 2000 डोज आएंगी।