{"_id":"68f2aba61bc04ab51a02e583","slug":"utensil-shops-decorated-a-day-before-dhanteras-festival-buyers-gathered-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-122253-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: धनतेरस पर्व के एक दिन पहले सजीं बर्तन की दुकानें, जुटे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: धनतेरस पर्व के एक दिन पहले सजीं बर्तन की दुकानें, जुटे खरीदार
Sat, 18 Oct 2025 02:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-13- परिचय- बाजार में बर्तनकी सजी दुकान में खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
चित्रकूट। धनतेरस पर्व के एक दिन पहले बर्तन की दुकानें सहित दिवाली पर्व के लिए भगवान गणेश लक्ष्मी की दुकानें जगह- जगह सज गई हैं। इससे बाजार में रौनक देखी जा रही है। दुकानदारों का मानना है कि इस बार जीएसटी कम होने से अच्छी बिक्री होगी।
शहर के नई बाजार, पुरानी बाजार व शंकर बाजार सहित जिले के कस्बे राजापुर, मानिकपुर, मऊ, पहाड़ी कस्बे में जगह- जगह बर्तन की दुकानें खुली हैं। धनतेरस पर्व को देखते हुए दुकानों को सजाया गया है। स्टील के बर्तन के साथ ही पीतल के बर्तन कई डिजाइन के दुकानों में रखे हुए हैं। दुकानदार महेश्, अजय, राजेश , सीताराम ने बताया कि धनतेरस पर्व में बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे अच्छी बिक्री होती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- इनसेट
विज्ञापन
गणेश व लक्ष्मी की पूजा का विधान
चित्रकूट। दिवाली पर्व में भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इससे शहर सहित कस्बों में जगह- जगह दुकानें लगी हुई है। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे स्टाल लगे हुए हैं।दुकानदार सुनील गुप्ता, राजू ने बताया कि इस बार दीपावली पर्व के दो दिन पहले से खरीदारी शुरू हो गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- इनसेट
भटक रहे पटाखा बेचने वाले दुकानदार
चित्रकूट। इस बार शहर के गल्ला मंडी परिसर में पटाखा बाजार लगेगी। इसके लिए 42 आवेदन आ चुके हैं। इन अस्थाई लाइसेंस के लिए भटक रहे दुकानदारों ने बताया कि तीन दिन से उनका स्टॉक घरों में रखा है। लाइसेंस बनवाने के लिए छह दिन से भटक रहे हैं। हर बार अधिकारी रिपोर्ट लगाने के नाम पर चक्कर लगवा रहे हैं। उधर एसडीएम पूजा साहू ने बताया कि जो आवेदन आए हैं उनमें संबधित विभागों की रिपोर्ट आने के बाद लाइसेंस आवंटन हो जाएंगे।