फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uproar over dance to orchestra music; lathis and sticks used

Chitrakoot News: ऑर्केस्ट्रा पर डांस के लिए बवाल, चले लाठी-डंडे

Sat, 20 Jun 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar over dance to orchestra music; lathis and sticks used
फोटो 20 सीकेटीपी 01  मारपीट में घायलों का सीएचसी उपचार। संवाद
20 सीकेटीपी-01- सीएचसी में मारपीट के घायल। संवाद
विज्ञापन

= सात घायल, एक गंभीर, बारात में दो पक्षों में मारपीट, पांच नामजद समेत कई पर केस

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। नगर पंचायत में आई एक बारात में ऑर्केस्ट्रा पर डांस के लिए हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी बढ़ने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से दूल्हा के भाई समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे की है। बरियारी कला मजरा बेलहा निवासी विनोद की बरात मैदाना निवासी शोभा के यहां आई थी। ऑर्केस्ट्रा पर डांस के लिए दो पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, जिससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में राममोहन, गयाप्रसाद, छोटू, सूरज, राम भरोसे, जगदीश और श्यामलाल शामिल हैं। श्यामलाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाद का कारण शराब का नशा था। पुलिस ने शिवराज, रामचंद्र, विजय, पवन और साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इनके साथ कुछ अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed