फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Weather changed rapidly in Chitrakoot, two died due to lightning, six scorched

यूपी: चित्रकूट में तेजी से बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, बिजली गिरने से दो की मौत, छह झुलसे

Sun, 02 May 2021 08:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 02 May 2021 08:23 PM IST
सार

धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबादी होने से रविवार की शाम से मौसम बदल गया। मानिकपुर में मामूली बूंदा-बांदी के साथ बज्रपात भी हुआ। जिसमें दो की मौत हो गई। कोटाकंदैला गांव में बिजली गिरने से खेत व आस पास मौजूद छह लोग झुलस गए।

विज्ञापन
UP: Weather changed rapidly in Chitrakoot, two died due to lightning, six scorched
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबादी होने से रविवार की शाम से मौसम बदल गया। मानिकपुर में मामूली बूंदा-बांदी के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हो गई। कोटाकंदैला गांव में बिजली गिरने से खेत व आस पास मौजूद छह लोग झुलस गए।
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने पर इनमें दो लोगों का चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कोटाकंदैला गांव के सिंगवा में रविवार को मामूली बारिश हुई। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे कई लोग झुलस गए।
विज्ञापन


 

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को एंबुलेंस के जरिए मानिकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जिसमें चिकित्सकों ने आशीष और रामदयाल को मृत घोषित कर दिया। झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। 

आंधी चलने से दुकानों में लगे टिन व खप्पर उड़ गए। मुख्यालय समेत राजापुर, मानिकपुर, मऊ, सरैंया, भरतकूप व शिवरामपुर में रविवार की शाम से अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी।

आंधी के कारण लोगों का सड़कों में निकलना मुश्किल हो गया। लोगाें ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पंचायत चुनाव की मतगणना जिन स्थानों पर हो रही थी वहां पर लगे बांस बल्ली गिर गए। कुर्सियां भी उलटी पड़ी थी। उधर, फसल काटने के बाद खेतों में रखा भूसा आंधी से उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed