फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Kidnapping of farmer who came out to guard the farm in Chitrakoot, police engaged in investigation

चित्रकूट: किसान का अपहरण, डाकू गौरी गैंग पर शक, पुत्र ने जताई ये आशंका

Sun, 29 Aug 2021 09:31 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Aug 2021 09:31 AM IST
सार

कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत लाला पाल की तलाश जंगलों में की है कोई सुराग नहीं लगा है। आशंका है कि अपहरण एक योजना बनाकर हुआ है। 48 घंटे के अंदर ही सारा राज खुल जाएगा।

विज्ञापन
UP: Kidnapping of farmer who came out to guard the farm in Chitrakoot, police engaged in investigation
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली अंतर्गत चकभूपत रजौला गांव में नलकूप के पास सो रहे किसान का बदमाशों ने शनिवार की रात अपहरण कर लिया। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू गौरी गैंग पर शक होने के चलते यूपी पुलिस ने बार्डर पर तलाशी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपहृत के पुत्र ने कोतवाली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। चकभूपत रजौला गांव के किसान लाला पाल (58) शनिवार की रात को खेत में लगे नलकूप के पास सो रहा था। अपहृत किसान के पुत्र नत्थू ने बताया कि शनिवार की देर रात चार बदमाश आकर उसको अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर जबतक लोग पहुंचे बदमाश भाग निकले। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने कई स्थान पर तलाश किया। लेकिन वह नहीं मिले। नत्थू पाल ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि जमीन के विवाद में गांव के ही एक युवक ने बदमाशों से अपहरण कराया है। वहीं ग्रामीणों ने डाकू गौरी गैंग पर भी शक जताया है। नत्थू का आरोप है कि पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। उसके पिता के साथ अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अपहृत लाला पाल की तलाश जंगलों में की है कोई सुराग नहीं लगा है। आशंका है कि अपहरण एक योजना बनाकर हुआ है। 48 घंटे के अंदर ही सारा राज खुल जाएगा। आरोपी के परिवार के सदस्यों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस हर क्षेत्र में सतर्कता बरत रही है ताकि किसी को नुकसान न हो। इस कांड में डाकू गौरी यादव गैंग का हाथ होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed