{"_id":"6207ee2f0690ee529b787f1f","slug":"up-election-2022-shock-to-bjp-and-sp-many-workers-join-bsp-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : भाजपा और सपा को झटका, कई ने ली बसपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : भाजपा और सपा को झटका, कई ने ली बसपा की सदस्यता
Sat, 12 Feb 2022 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 12 Feb 2022 10:58 PM IST
सार
बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने बताया कि राजापुर के तिरहार क्षेत्र के महुआगांव निवासी अजय सिंह हाडा के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
सपा और बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। तमाम पार्टियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मनपसंद प्रत्याशी न होने और पार्टी की उपेक्षा से नाराज होकर दूसरे दलों का दामन थाम रहे हैं। शनिवार को भाजपा और सपा की सदस्यता छोड़ कई कार्यकर्ता बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा ने बताया कि राजापुर के तिरहार क्षेत्र के महुआगांव निवासी अजय सिंह हाडा के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। हाड़ा क्षत्रिय समाज से हैं और तिरहार सहित अन्य क्षेत्रों में उनकी क्षत्रिय बिरादरी सहित अन्य समाज में अच्छी खासी पकड़ है। अजय सिंह हाड़ा ने कुछ दिन पहले समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब वह सपा छोड़ अपने क्षत्रिय भाई बसपा प्रत्याशी ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह के साथ हैं। विधानसभा चुनाव में वह प्रचार भी करेंगे। इसी तरह खोपा गांव निवासी बालेंद्र सिंह हाड़ा और अतुल सिंह हाडा ने भाजपा की सदस्यता छोड़ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए। दोनों लोगों ने पुष्पेंद्र सिंह का साथ देने का संकल्प लिया है। पनौटी गांव निवासी भइयन यादव भी सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए। पनौटी गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन लाल निषाद और रज्जन निषाद ने बसपा ज्वाइन की है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष शिव बाबू वर्मा और बसपा प्रत्याशी ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ने अन्य दलों को छोड़कर बसपा में शामिल हुए सभी लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बताया कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का कहना है कि वे बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। बसपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में अजय सिंह हाडा के अलावा शिव नरेश सिंह उर्फ विधायक, नरेश सिंह, लालू सिंह, बच्छराज सिंह, रज्जन निषाद, भैयन यादव, बालेंद्र सिंह हाडा, अतुल सिंह हाडा, राकेश सिंह अशोह, धीरेंद्र सिंह मोहरवा, अजय सिंह कर्वी, मनोज सिंह कर्वी, सोहन लाल निषाद पनौटी आदि हैं।