फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Up Board,police,MP,animal,jungle

चित्रकूट: पानी पीने आए तेंदुए को करंट से मार डाला, पांच गिरफ्तार

Wed, 17 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Up Board,police,MP,animal,jungle
फोटो-4- चित्रकूट के थर पहाड़ मप्र के मुरंग खदान तालाब के पास तेंदुए का करंट लगाकर शिकार करने की जान? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। जिले की सीमा से सटे चित्रकूट की बगदरा घाटी से सटे मुरंग खदान तालाब के पास बुधवार को तड़के एक तेंदुआ मरा मिला। सूचना पर सतना व चित्रकूट के वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। पता चला कि शिकारियों ने करंट लगाकर तेंदुए की हत्या की है। वजन अधिक होने से और भोर होने पर शिकारी उसे साथ नहीं ले जा सके। शुरुआती खोजबीन में वन विभाग की टीम ने पांच संदिग्धों को पकड़ा है। उनके पास से जंगली जानवरों का शिकार करने के कई यंत्र व बिजली के तार बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ वन्य अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर अक्सर तेंदुओं समेत अन्य वन्यजीवों का आना जाना रहता है। चित्रकूट (मप्र) के पथरापालदवे वनबीट मझगवां अंतर्गत बगदरा घाटी के पास थर पहाड़ मार्ग पर मुरंग खदान की तालाब किनारे बुधवार को एक नर वयस्क तेंदुआ पड़ा था। जंगल में लकड़ी काटने जा रहे ग्रामीणों ने उसे देखा तो भागने लगे। पहले सब उसे जिंदा समझते रहे लेकिन बाद में जब उन्हें विश्वास हो गया कि वह मरा हुआ है तब वन विभाग व पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद चित्रकूट से लेकर सतना तक के वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर मुकुं दपुर वन्य जीव विहार के डायरेक्टर संजय राय, उपमंडल अधिकारी लाल सुधाकर व वन परिक्षेत्राधिकारी विवेक सिंह पहुंचे। उनके साथ तीन डाक्टरों की टीम भी पहुंची। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम मुकुंदपुर में कराया गया है। उसमें स्पष्ट हुआ कि करंट से तेंदुए को मार डाला गया है। फॉरेसिंक जांच के लिए अन्य नमूने जबलपुर लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन

----------------
नर तेंदुआ लगभग छह साल का है
मुरंग खदान तालाब के पास अक्सर मवेशी व जंगली जानवर पानी पीने आते हैं। इसकी जानकारी शिकारियों को है। इसी तालाब के पास शिकारियों ने वहां से निकली हाईटेंशन बिजली के तार की लाइन तालाब किनारे बिछाई थी। मंगलवार की देर रात को जैसे ही तालाब के पास तेंदुआ पानी पीने पहुंचा तो नंगी तार की चपेट में आने से उसे करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम डाग स्क्वॉयड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। नया गांव व मझगवां पुलिस थाने की भी टीम पहुंची। वन परिक्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि यह तय है कि करंट लगाकर तेंदुए का शिकार किया गया है। यह नर तेंदुआ लगभग छह साल का है। जांच के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed