फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Up Board,business,former,mandi,covid 19

कोरोना के चलते 30 तक बंद रखेंगे गल्ला मंडी

Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Up Board,business,former,mandi,covid 19
चित्रकूट। जिले में लगातार कोेरेाना संक्रमण बढ़ने से चिंतित गल्ला व्यापार से जुडे1 व्यापारियों ने बुधवार को बैठक की। तय हुआ कि किसानों, पल्लेदारों समेत खुद को भी कोरेाना के संक्रमण से बचाने की जरूरत है। इसलिए 22 से 30 अप्रैल तक गल्ला मंडी बंद रखेंगे।
विज्ञापन

गल्ला मंडी परिसर में गल्ला व्यापार समिति के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए बैठक हुई। सभी व्यापारियों ने सर्वसम्मति से 22 से 30 अप्रैल तक कर्वी गल्ला मंडी का व्यापार पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया है। समिति के महामंत्री गुलाब गुप्ता ने किसानों से कहा है कि इस बीच अपने खाद्यान्न को अपने घरों पर ही रखें। इधर- उधर सस्ते दामों में अनधिकृत लोगों को ना बेंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में शिवमंगल सिंह ,आनंद गोयल, बृजकिशोर शिवहरे, राजेश केसरवानी ,उमा दत्त पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed