फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unseasonal rain and strong winds have destroyed farmers' crops.

Chitrakoot News: बेमौसम बारिश व तेज हवा से किसानों की फसलें चौपट

Sat, 21 Mar 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 21 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain and strong winds have destroyed farmers' crops.
फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद
चित्रकूट/राजापुर। बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। करीब सात मिमी बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी व कटी दोनों फसलें प्रभावित हुईं। अब किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जिले के राजापुर क्षेत्र में गेहूं, जौ, चना, मटर और सरसों की फसलें विशेष रूप से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन




जिले में इस वर्ष गेहूं सहित अन्य प्रमुख फसलों की बड़े पैमाने पर खेती की गई थी। कुल फसलों में 50 फीसदी से अधिक की कटाई हो चुकी थी लेकिन बृहस्पतिवार से अचानक में मौसम में बदलाव आया और काले बादल छा गए। शुक्रवार को अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि कर्वी में दिन भर बादल बने रहे मगर बारिश नहीं हुई लेकिन शाम को तेज हवा के साथ झूमकर पानी बरसा।
विज्ञापन




बारिश से कटी फसलें भीग गईं और तेज हवा चलने से खड़ी फसलें गिरकर बर्बाद हो गईं। राजापुर क्षेत्र में शुक्रवार रात सबसे अधिक क्षति हुई, जहां गेहूं की फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे कटाई और मड़ाई मुश्किल हो गई, वहीं कटी फसल भी भीगकर खराब होने लगी। किसान बसंतलाल निषाद ने बताया कि बारिश से कटी फसल भीग गई और सड़ने का खतरा है। महिला किसान एगसिया ने कहा कि तेज हवाओं और बारिश ने उनकी गेहूं की फसल चौपट कर दी है, जिससे उपज प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि खेती ही आजीविका का मुख्य साधन है, ऐसे में गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। किसान शिव प्रेम निषाद सहित कई किसानों ने उपजिलाधिकारी फूलचंद यादव से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने फसल क्षति का जल्द सर्वे कराने की मांग की है। किसानों का कहना है कि इस नुकसान से उबरना उनके लिए कठिन होगा।



उधर, मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार, रविवार से मौसम खुलने के आसार हैं, हालांकि बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल, किसान मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। वे नुकसान का आकलन कर आगे की रणनीति तय करने की तैयारी में हैं।




फसली मुआवजा को विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र



चित्रकूट जिले में हाल ही में हुई बे-मौसम बारिश और तेज हवाओं से किसानों की रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसको लेकर सदर विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश सरकार से किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। विधायक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में बताया है कि अचानक बदले मौसम के कारण किसानों की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खासकर गेहूं की फसल, जो पक कर तैयार थी, तेज हवा और बारिश के चलते गिरकर खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

फोटो 21सीकेटीपी -30- सोनेपुर में खेतों में पड़ी भीगी फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed