{"_id":"598b44d44f1c1b081a8b4760","slug":"unknown-body-found-hanging-in-the-woods","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात का शव
chitrakut
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : demo
विज्ञापन
बरगढ़(चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के हर्दीकला गांव के पास एक पेड़ से अज्ञात युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगाें की मदद से शव को नीचे उतारा लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं बदला लेने के लिए किसी ने जंगल में इसे लाकर फांसी लगाकर मार दिया है। पुलिस ने फिलहाल इस संभावना से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह हर्दी गांव से सटे जंगल के एक छिवली के पेड़ पर शव लटका मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। अज्ञात युवक (उम्र लगभग 38 वर्ष) के गले में नीले चेकदार शर्ट का ही फंदा लगा था। उसने हाफ बैगी पहन रखी थी। उसके चप्पल पैरों के ही पास रखे थे। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर तलाशी ली। उसकी जेब से तीन सौ रुपये मिले। आसपास के कई गांव के लोगों को भी बुलाकर शिनाख्त का प्रयास कराया गया लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी।