{"_id":"584450a14f1c1bda63a86193","slug":"uncontrolled-quad-bike-riders-killed-on-the-highway-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 04 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की देर शाम को हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई अन्य दो घायल हुए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
जानकारी के अनुसार ओरा पहाड़ी निवासी अमित (23) पुत्र प्रेमचंद्र अपने गांव के रिश्तेदार व दोस्त रामबाबू पुत्र रामबहोरी और अजय पुत्र लखना के साथ बाइक से रैपुरा गए थे। देर शाम को एक ही बाइक से तीनों मुख्यालय की ओर आ रहे थे।
जैसे ही बाइक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-76 के रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के पास पहुंची तो सामने से आए अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमेें तीनों बाइक सवार गिरकर घायल हुए और अमित की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज यादव मय फोर्स पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जिसमें रामबाबू और अजय का इलाज जारी है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक चालक व सवार हेलमेट नहीं पहने थे। मृतक के पेट व सिर के पास ज्यादा चोट लगी है। इसके अलावा भरतकूप चौकी क्षेत्र के रौली मोड़ पर रविवार की देर शाम को बांदा की ओर से कर्वी आ रही बोलेरो ने बाइक सवार पियुष राठौर निवासी अतर्रा को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।