{"_id":"60cb86218ebc3e2cfc3094e2","slug":"uncontrolled-dumper-tramples-old-man-on-the-highway-death-chitrakoot-news-knp634803919","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर अनियंत्रित डंपर ने वृद्ध को रौंदा, मौत
विज्ञापन
भरतकूप (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे के पास पेंशन लेने जा रहे दृष्टि बाधित वृद्ध को ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने डंपर को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के कस्बे के आर्यावर्त बैंक के समीप गुरुवार को सवेरे अतर्रा के लोधौरा गांव निवासी दृष्टि बाधित नत्थू प्रसाद (62) पेंशन लेने बैंक जा रहे थे। हार्न बजाते आ रहे वाहन की आवाज सुनकर वे सड़क किनारे रुक गए, लेकिन तेज रफ्तार डंपर से उन्हें चपेट में ले लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर स्थानीय लोगों ने डंपर को पकड़ने का प्रयास किया तो चालक कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर भाग निकला। डंपर में ओवरलोड गिट्टी लदी थी। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना दी गई है। वृद्ध अविवाहित थे। वे रिश्तेदार के गांव घुरेहटनपुर में 20 साल से रह रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से होती है दुर्घटना
खनिज सामग्री लदे ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भरते हैं। इससे सड़कों को नुकसान हो रहा है। इसके अलावा बड़े हादसों को भी बेलगाम वाहन अंजाम दे रहे हैं। एक माह के अंदर पांच बडे़ हादसों में इन ओवरलोड वाहनों का ही होना बताया गया है।
अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज यादव और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा का कहना है कि ओवरलोड खनिज सामग्री लदे वाहन कई जनप्रतिनिधियों के इशारे पर चल रहे हैं। इस कारण अधिकारी चाहकर भी नहीं रोक पाते हैं। आए दिन जिले में ऐसे वाहन दुर्घटना को अंजाम दे रहे हैं। संवाद