{"_id":"6749fccc6298efa51f07faee","slug":"uncle-dies-nephew-injured-after-tractor-overturns-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-111366-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रैक्टर पलटने से चाचा की की जान गई, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रैक्टर पलटने से चाचा की की जान गई, भतीजा घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के लहरिया पुरवा में ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए युवक की मौत हो गई। वहीं भतीजा घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के चरदहा के मजरा लहरिया पुरवा निवासी ट्रैक्टर चालक भोलू (18) ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर को अपने रिश्ते में चाचा सोमचंद्र यादव (18) के साथ खेत में जुताई करने गया।
वहां भीठे से ट्रैक्टर को चढ़ाते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने देखा तो पलटे ट्रैक्टर को किसी तरह सीधा किया तबतक वहां दबे सोमचंद्र यादव की मौत हो गई। भतीजा भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लाए। घायल भोलू का उपचार चल रहा है।