{"_id":"58b709b94f1c1b687f83189b","slug":"udeh-carry-bags-full-of-gold-and-silver-beaten-saraf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ को पीटकर ले उडे़ सोने-चांदी से भरा बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ को पीटकर ले उडे़ सोने-चांदी से भरा बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
इकदिल पुलिस ने पकड़ी चोरी की बाइकें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ को अज्ञात बाइक सवार सरेराह पीट सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम शहर के बल्दाऊगंज स्थित दुकान बंद कर कुबेरगंज निवासी सराफ शिवचरण सोनी (55) बैग लेकर घर जा रहा था। दुकानदार के रिश्तेदार कल्लू सोनी ने बताया कि रास्ते में एक बाइक में सवार तीन युवक आए और शिवचरण को सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर गिरा दिया और बैग छीनकर कसहाई रोड की ओर भाग निकले। यह देखकर आस पास के लोगों ने पुलिस सूचना दी। घायल दुकानदार ने बताया कि बैग में लगभग ढ़ाई लाख मूल्य का सोना-चांदी था।
मौके पर पहुंचे कोतवाल सत्यपाल सिंह ने घायल दुकानदार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के डॉ.बीपी इटालिया ने बताया कि दुकानदार के सिर पर चोट है। जिसका इलाज किया जा रहा है। देर रात यदि स्वास्थ्य बिगड़ा तो रेफर किया जाएगा। इस मामले में कोतवाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
फिलहाल दुकानदार का कितना माल बैग में था इसकी जानकारी नहीं है। कुछ लोगों ने बताया है कि दुकानदार पर हमला करने वाले उसकी पहचान के थे। इस संबध में भी पूछताछ की जा रही है। उधर, स्थानीय लोगों ने बल्दाऊगंज में खुले आम चल रहे सट्टे के खेल को इस घटना के लिए दोषी ठहराया है।