फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two youths were beaten up and Rs 4250 was snatched from them.

Chitrakoot News: दो युवकों को पीटा 4250 रुपये छीने

Thu, 05 Mar 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 05 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up and Rs 4250 was snatched from them.
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव के पास घर जा रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर पीट दिया और 4250 रुपये छीन लिए। पिटाई से दोनों घायल हो गए। पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

इटवा गांव निवासी शिवपूजन ने बताया कि वह अपने मित्र गौरव मिश्रा के साथ रात करीब नौ बजे घर जा रहे थे। मणि देवी मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे देउंधा गांव निवासी रोहित पांडेय, पहाड़ी निवासी महावीर लोध व दो अज्ञात लोगों ने रोका और दोनों को पीटने लगे। आरोप लगाया कि उसके जेब से 2500 रुपये व गौरव से 1750 रुपये छीन लिए और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई से दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed