फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two young women are taking training of Solar Sakhi in Jaipur

Chitrakoot News: सोलर सखी का जयपुर में प्रशिक्षण ले रहीं दो युवतियां

Tue, 13 May 2025 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two young women are taking training of Solar Sakhi in Jaipur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले की दो युवतियां सोलर सखी का तीन माह का प्रशिक्षण लेने बिंदी इंटरनेशनल एसोसिएशन हरमाड़ा राजस्थान गई हैं। राजस्थान रॉयल्स टीम की ओर से जयपुर में आयोजित आईपीएल मैच में इन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। युवतियों ने खिलाड़ियों को सोलर बिंदी टार्च और अन्य उत्पादों के बारे में बताया।

विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दोनों युवतियां राजस्थान गई थीं। प्रशिक्षण लेने के बाद सोलर सखियां टार्च, लैंप और बल्ब बना सकेंगी। साथ ही सोलर उत्पादों की बिक्री भी करेंगी। जरूरत पड़ने पर उनकी मरम्मत भी कर सकेंगी। राजस्थान के हरमाड़ा स्थित बिंदी इंटरनेशनल कार्यालय में प्रशिक्षण में छत्तीसगढ़, राजस्थान, नेपाल, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आई लगभग 35 सोलर सखियों को प्रमाण पत्र एवं डेमो किट देकर सम्मानित किया। डॉ. सिंह ने कहा यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला एक सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed