फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two shepherds were attacked and taken hostage, and 26 goats were taken away.

Chitrakoot News: दो चरवाहों पर हमला कर बनाया बंधक, ले गए 26 बकरियां

Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 23 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two shepherds were attacked and taken hostage, and 26 goats were taken away.
चित्रकूट/मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के यूपी-एमपी बार्डर के कुसुमी के जंगल में रविवार को बदमाशों ने चरवाहों पर हमला कर बंधक बनाया और 26 बकरियां ले गए। हमले में दो चरवाहे घायल हो गए। सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कुसुमी गांव निवासी राममिलन ने बताया कि वह पड़ोसी बब्बू के साथ बकरियां चराने जंगल में गया था। वहां करीब तीन बजे चार बदमाश आए और लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बंधक बनाकर जंगल में ही फेंक दिया और सभी 26 बकरियां ले गए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजते हुए जंगल पहुंचे। वहां दोनों के हाथ पैर बंधे मिले। पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निशिकांत राय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास बदमाशों की तलाश की। सूचना पर रात में ही एसपी अरुण कुमार सिंह कुसुमी के जंगल पहुंचे। बदमाशों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह एएसपी सत्यपाल सिंह भी एसओजी के जवानों के साथ पहुंचे और जंगल में बदमाशों की तलाश की। थाना प्रभारी ने बताया कि चरवाहा राममिलन की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यूपी-एमपी बार्डर में स्थित जंगल में बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमें लगी हुई हैं। बार्डर होने का फायदा बदमाश उठा लेते हैं। उधर, एमपी पुलिस टीम ने जंगलों में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed