फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two sentenced to life imprisonment for kidnapping and murdering a youth

Chitrakoot News: अपहरण कर युवक की हत्या में दो को उम्रकैद

Wed, 25 Sep 2024 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two sentenced to life imprisonment for kidnapping and murdering a youth
चित्रकूट। युवक का अपहरण और हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो को उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीन लोगों को घटना के साक्ष्य छिपाने पर चार-चार वर्ष कैद की सजा सुनाई है। न्यायालय का फैसला आने के बाद सभी आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी तीरथ प्रसाद केसरवानी ने थाना मानिकपुर में 20 मई 2018 को तहरीर दी थी। बताया कि बेटा संजू उर्फ संजीव 18 मई की शाम घर से बिना बताए कहीं चला गया। जब घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की पर कहीं पता नहीं चला। 20 मई को गांव का शुभम बेटे के बारे में पूछने आया तो उसके मोबाइल पर फोन आया कि संजू का अपहरण हो गया है। उसको मुक्त कराने के लिए बदमाशों ने 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।
विज्ञापन

26 मई को उसके पुत्र का शव गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजकर उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अपर सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश नीरज श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद आरोपी ब्रजेंद्र आरख व ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना को युवक का अपहरण करके उसकी हत्या कर शव को कुएं मे फेंक देने के मामले में दोषी पाते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों को 18-18 हजार रुपये अर्थ दंड से दंडित किया है।

इसी मामले में घटना के साक्ष्य छिपाने के आरोप में गांव के ननका, राजेंद्र व महेंद्र को चार-चार वर्ष की सजा सुनाई है तीनों को पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed