फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two passersby were robbed by masked men

Chitrakoot News: दो राहगीरों को नकाबपोशों ने लूटा

Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two passersby were robbed by masked men
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चितहरा मार्ग के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने दो बाइक सवारों को मारपीट कर उनके पास से मोबाइल, नगदी व अन्य सामग्री लूट ली। कई अन्य राहगीरों को आता देख नकाबपोश भाग निकले। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बांदा जिले के फतेहगंज निवासी कमलेश साहू व कालिंजर निवासी उदयभान विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को वह बाइक से चित्रकूट की ओर जा रहे थे। जैसे ही भरतकूप थाना क्षेत्र के चितहरा मार्ग के पास पहुंचे तो वहां पर चार नकाबपोशों ने बाइक रोकी। गाली गलौज कर तमंचा व चाकू सटाकर उनके पास से मोबाइल, लगभग दस हजार रुपये, सोने चांदी के कई जेवर छीनने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर सारी सामग्री लूट ली। इसी बीच कुछ अन्य राहगीरों को आता देख आरोपी नकाबपोश भाग निकले। थाना प्र्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनको जल्द ही तलाश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed