फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two more uprooted roads on the overbridge

चित्रकूट: ओवरब्रिज पर दो जगह से और उखड़ी सड़क

Wed, 16 Dec 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two more uprooted roads on the overbridge
शहर के इकलौते ओवरब्रिज में उखड़ी सड़क । - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। शहर के नई बाजार से शंकर बाजार को जोड़ने के लिए बने ओवरब्रिज पर दो और जगह से सड़क उखड़ गई है। हैरत की बात यह है कि इसी पुल से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के भी वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत कराने को कोई नहीं सोच रहा है।
विज्ञापन

वहीं सेतु निगम के अधिकारी इसे रेलवे की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। शहर के प्रमुख मार्ग रेलवे क्रासिंग के पास लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सन 2016 में ओवर ब्रिज का निर्माण कराया गया था। सपा शासन में स्वीक़ृत पुल चालू तो हो गया, लेकिन इधर कई दिनों से पुल की सड़क उखड रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह के अंदर तीन स्थान पर सड़क उखड़ने के कारण लोहे की छड़ें बाहर आ गई हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ओवरब्रिज का निर्माण कराने वाले उप्र राज्य सेतुनिगम के अधिकारी रेल पटरी के ऊपर उखड़ने वाली सड़क को रेलवे द्वारा ही बनवाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र राज्य सेतु निगम के अवर अभियंता विनोद कु मार का कहना है कि जिस स्थान पर गड्ढें हैं वह हिस्सा रेलवे के अंतर्गत आता है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार रेलवे के अधिकारियों को कहा जा चुका है। यह सही है कि ओवरब्रिज पर तीन स्थान पर सड़क उखड़ गई है, लेकिन कोई खतरे की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed