फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two more oxygen plants will be commissioned in August

अगस्त में चालू हो जाएंगे दो और आक्सीजन प्लांट

Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two more oxygen plants will be commissioned in August
Two more oxygen plants will be commissioned in August - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह स्थित कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार है। जरूरत पड़ने पर इससे मरीजों को ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। इसके साथ दो अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट अगस्त के पहले सप्ताह में पूर्ण रूप से तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल में स्थापित किए गए कोविड-19 अस्पताल में एक ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से तैयार है। इस प्लांट का निर्माण पीएम केयर फंड से किया गया है। इसी प्रकार दो ऑक्सीजन प्लांट अगस्त के पहले सप्ताह में बनकर तैयार हो जाएंगे। इसमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर और दूसरा कोविड अस्पताल खोह में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भी एक ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है। इस प्लांट के भी शीघ्र बनकर तैयार होने की संभावना है।
विज्ञापन

खोह प्लांट की क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट
कोविड अस्पताल के नोडल डा.इम्तियाज अहमद ने बताया कि खोह में पूर्ण रूप से तैयार हो चुके ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट है। अर्थात इससे जरूरतमंद मरीजों को एक मिनट में 200 लीटर ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल खोह में बन रहे एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 200 लीटर प्रति मिनट है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में एक और ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है जो शीघ्र बन कर कर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed