{"_id":"6144dded8ebc3e88a07ef91f","slug":"two-innocent-people-including-mother-died-due-to-the-collapse-of-a-raw-wall-chitrakoot-news-knp652808950","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ढही दीवार यशोदा की लाड़लों समेत मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ढही दीवार यशोदा की लाड़लों समेत मौत
विज्ञापन
ऋषि कुमार व रिया उर्फ शांति- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के करही गांव में बारिश के कारण कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर मां व दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने बच्चों को खाना खिला रही थी। सूचना पहुंचे डीएम और एसपी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।
शुक्रवार को मऊ थाना क्षेत्र के करही गांव निवासी किसान अजय सिंह पटेल दोपहर को पानी थमने के बाद खेत जाने की तैयारी कर रहा था। अजय की मां रन्नो देवी पहले से खेत पर थी। उसकी पत्नी यशोदा ने पति व देवर अनिल कुमार को भोजन परोसने के बाद अपने पुत्र ऋषि कुमार (5) और दुधमुंही पुत्री रिया उर्फ शंाति (3) को लेकर कच्ची दीवार के पास टिन के नीचे बैठकर उन्हें भोजन कराने लगी। इसी बीच अचानक दीवार व जिससे टिन शेड उनके ऊपर गिरा और मलबे में तीनों दब गए। चीखने की आवाज सुनकर घर के दरवाजे पर बैठे पति व देवर ने मदद के लिए चिल्लाने लगे। दोनों ने ग्रामीणों की मदद से मिलकर मलबे को हटाया। महिला व उसके दोनों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तबतक तीनों की सांसे थम चुकी थीं।
जानकारी होते ही डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल, एसपी धवल जायसवाल, अपर एसपी शैलेंद्र राय, एसडीएम नवदीप शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम व थाना प्रभारी गुलाब त्रिपाठी राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। उधर सास खेत से दौड़कर आई और मृत बच्चों को गोद में लेकर बिलखने लगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। अजय ने बताया कि उसके दो ही बच्चे थे। पत्नी व दोनों बच्चों की मौत होने से वह बेसुध है।

यशोदा सिंह- फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन