फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two including teen committed suicide by hanging

किशोर समेत दो ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Sun, 15 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two including teen committed suicide by hanging
भरतकूप/पहाड़ी(चित्रकूट)। जिले के भरतकूप व पहाड़ी थाना क्षेत्र में किशोर समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पहली घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के लूक गांव में शनिवार की देर रात हुई। मंजीत उर्फ गोरेलाल (16) घर से दोस्तों के साथ गया था। देर शाम शराब पीकर घर आया और कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चाचा राजकरन ने जब कमरे जाकर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो शव लटकता देख होश उड़ गए। मृतक दो भाइयों में छोटा था। मां गोल्हरी रो-रोकर बेहाल है। चाचा ने बताया कि सोमवार को उसे अहमदाबाद मजदूरी के लिए जाना था।
विज्ञापन

दूसरी घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरामानी गांव की है। गांव निवासी जब्बर सिंह यादव (27) ने शनिवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बड़े भाई रामचरन ने बताया कि पुत्री की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात में वापस घर चला आया। सवेरे जब घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर देखा। जहां फंदे से शव लटकता पाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां सुखदेइया का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों में मृतक छोटा था। मां के साथ रहता था। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed