फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two farmers died, four scorched due to lightning in Chitrakoot

कुदरत का कहर: चित्रकूट में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत, चार झुलसे, 12 से अधिक मवेशियों की मौत

Mon, 12 Jul 2021 07:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 07:42 PM IST
सार

चित्रकूट में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Two farmers died, four scorched due to lightning in Chitrakoot
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चित्रकूट जिले में बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई, दो महिलाओं समेत चार झुलस गए। दो दर्जन से अधिक मवेशी भी बिजली की चपेट में आने से मर गए। सोमवार को पाठा क्षेत्र के सरहट गांव के मजरा ठीका पुरवा निवासी बल्ला, रोशन, सुमित व शांति देवी जंगल में बकरियां चरा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक शुरू हुई बारिश से मवेशी पेड़ की छांव में खड़े हो गए। उसी दौरान बिजली गिरने से दो दर्जन से अधिक मवेशी मर गए। वहीं दिलावर के डेरा में बिजली गिरने से घर के बाहर बैठी रामकली (65), पुत्र धर्मेंद्र व बहू शोभा को गंभीर रूप से झुलसने पर परिजनों ने मानिकपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पहाड़ी थाना अंतर्गत कलवारा बुजुर्ग गांव निवासी रामसागर अपने साथी राजाराम के साथ सोमवार की दोपहर बकरियां चरा रहा था। बारिश होने पर महुआ के पेड़ के नीचे खड़ेे हो गए। बिजली गिरने से रामसागर (32) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाराम झुलस गया। मृतक रामसागर तीन भाइयों में छोटा था। मां संपतियां का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार की देर शाम को ममसी बुजुर्ग गांव के किसान शिवनरेश (35) पुत्र प्रेम सिंह खेत में पानी लगाने के लिए पाइप बिछा रहा था। अचानक बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र हैं। पत्नी की तीन वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। दोनो पुत्रों के ऊपर से माता-पिता का साया नहीं रहा। बच्चो के आंसू नहीं थम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed