फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two dozen drinking water schemes handed over from Jal Sansthan to Jal Nigam

Chitrakoot News: दो दर्जन पेयजल योजनाएं जल संस्थान से लेकर जल निगम के हवाले

Wed, 01 Oct 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Two dozen drinking water schemes handed over from Jal Sansthan to Jal Nigam
बांदा। जनपद की दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी चित्रकूटधाम मंडल जल संस्थान से वापस लेकर उप्र जल निगम (ग्रामीण) को सौंप दी गई है। यह व्यवस्था पहली अक्टूबर से लागू हो गई है।
विज्ञापन

शहरी के साथ कई ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन भी जल संस्थान द्वारा किया जा रहा था। अब इसमें बदलाव किया गया है। जल संस्थान अधिशासी अभियंता द्वारा बताया गया है कि जल जीवन मिशन योजना के तहत पहली अक्टूबर से तिंदवारी ग्रामीण क्षेत्र के मुंगुस, सोनरही, सहिंगा, पिपरगवां, गरौती, जमुआ, अमलीकौर, बहिंगा, जसईपुर और माटा तथा खंडेह योजना के खैराडा, दुरेड़ी, खैरार व लोहरा, बढ़ेहा योजना में कमरौड़ी, कानाखेड़ा में तनगामऊ, कमासिन योजना में तिंदवारा , पक्षौहां, सिमोनी, बेर्राव में सोनहुला, बिनाउट, गुरौली, बरेठी कलां योजना में दोहतरा, तारा, गौसीपुर, भवानीपुर व बच्चा डेरा। खपटिहा कलां में बछेउरा, काना खेड़ा में तनगा मऊ, बबेरू ग्रामीण के ओरन ग्रामीण में बाघा आदि गांवों की जलापूर्ति व्यवस्था उप्र जल निगम (ग्रामीण) , बांदा द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


अब यहां करें शिकायत
जल निगम (ग्रामीण) को सौंपी गईं ग्रामीण पेयजल योजनाओं से संबंधित शिकायतें उ.प्र. जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता कार्यालय (भूरागढ़, बांदा) में की जा सकती हैं। अधिशासी अभियंता का मोबाइल नंबर - 8004861974 तथा सहायक अभियंता का मोबाइल नंबर- 9473942236 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed